Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में रोडवेज कर्मियों ने वेतन न मिलने पर जताया आक्रोश
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में रोडवेज कर्मचारियों को अगस्त और सितंबर माह का वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिष

Pithoragarh News: संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। रोडवेज कर्मचारियों को अगस्त और सितंबर माह का वेतन नहीं मिलने से आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद ने 2 नवंबर तक कर्मचारियों का बकाया वेतन जारी न करने पर 3 नवंबर से आंदोलन करने की चेतावनी दी है। रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के शाखाध्यक्ष दीपक सिंह कठायत ने बताया कि दो माह से वेतन नहीं मिलने के कारण कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए अतिरिक्त धनराशि की जरूरत होती है, लेकिन समय पर वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
वेतन का भुगतान नहीं होने पर 3 नवंबर से आंदोलन शुरू किया जाएगा।

