Pithoragarh News: यातायात उल्लंघन पर 75 पर कार्रवाई
By Newswrap
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की। सभी थाना प्रभारियों ने चेकिंग अभियान चलाया, जिसमें 75 लोगों को नियम तोड़ते हुए पकड़ा गया। पुलिस ने संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की है।

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। जनपद पुलिस ने यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सभी थाना प्रभारियों ने अपने-अपने थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को 75 लोग यातायात नियमों का उल्लंघन करते हुए मिले। पुलिस ने संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की है।


