पिथौरागढ़ में साहित्यकारों ने नए साल में मानवता की बेहतरी के लिए रचनात्मक कार्यों करने का संकल्प लिया

Jan 02, 2026 04:31 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share Share
Follow Us on

सीमांत में नववर्ष 2026 की शुरुआत पर लोगों ने प्रथम कवि सम्मेलन का आयोजन किया। नगर के टकाना स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ.

पिथौरागढ़ में साहित्यकारों ने नए साल में  मानवता की बेहतरी के लिए रचनात्मक कार्यों करने का संकल्प लिया

पिथौरागढ़ में नववर्ष 2026 की शुरुआत पर लोगों ने प्रथम कवि सम्मेलन का आयोजन किया। नगर के टकाना स्थित एक होटल में हुए कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. अशोक पंत, चेयरमैन मानस ग्रुप ऑफ इन्स्टीट्यूशन्स व विशिष्ट अतिथि डॉ. आनंदी जोशी, डॉ. पीताम्बर अवस्थी, कैप्टन दीवान सिंह वल्दिया व भाजपा नेता कमल पुनेड़ा ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. गुरुकुलानंद सरस्वती कच्चाहारी बाबा ने की। कवि सम्मेलन में यहां के प्रतिष्ठित कवि चिंतामणि जोशी, जनार्दन उप्रेती जन्नू दा, डॉ. पीताम्बर अवस्थी, डॉ. आनंदी जोशी, जयमाला देवलाल, प्रकाश पुनेठा, लक्ष्मी आर्या, दिनेश भट्ट, दिनेश पंत, आशा सौन, डॉ. सरस्वती कोहली, मथुरा दत्त चौसाली, अनीता जोशी अनु, मुन्नी टम्टा, महेश बराल ओमश्री, मुन्नी पांडे, डॉ. नीरज चंद्र जोशी, डॉ. अशोक पंत, अनीता जोशी, भावना भट्ट, गोविंद सिंह बिष्ट, देवकीनंदन जोशी, काजल नेगी, रोहित कुमार, नानू बिष्ट, उमा पांडे अवनि, दीवान सिंह वल्दिया, जगदीश, नवीन विश्वकर्मा, नवीन भट्ट, जगदीश कुमार आदि ने अपनी एक से बढ़कर एक गीत-गजल-कविताएं सुनाकर सामाजिक सरोकारों को उकेरते हुए श्रोताओं को मंत्रमुग्ध किया।

साथ ही समाजोत्थान व मानवता की बेहतरी के लिए रचनात्मक कार्यों में प्रवृत्त रहने का संकल्प लिया। इससे पूर्व प्रायोजक कमल पुनेड़ा ने कवियों को शॉल व स्मृतिचिन्ह भेंटकर सम्मानित किया। यहां प्रसिद्ध भूगर्भ वैज्ञानिक पद्मश्री स्वर्गीय खड्ग सिंह वल्दिया की पत्नी इंद्रा वल्दिया, हिमालयन विकास समिति गंगोलीहाट के अध्यक्ष राजेंद्र सिंह बिष्ट, लेखक राजेश मोहन उप्रेती, गजेंद्र सिंह बोहरा, दिलीप वल्दिया, हेमराज बिष्ट आदि मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।