ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़बेरीनाग में खाली गैस सिलेंडरों के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन

बेरीनाग में खाली गैस सिलेंडरों के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन

लंबे समय से नगर में रसोई गैस सिलेंडर नहीं बंटने से आक्रोश फूट पड़ा। गैस-सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सरकार और इंडियन गैस सर्विस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र गैस-सिलेंडर...

बेरीनाग में खाली गैस सिलेंडरों के साथ लोगों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 14 Oct 2017 03:56 PM
ऐप पर पढ़ें

लंबे समय से नगर में रसोई गैस सिलेंडर नहीं बंटने से आक्रोश फूट पड़ा। गैस-सिलेंडर नहीं मिलने से नाराज लोगों ने सरकार और इंडियन गैस सर्विस के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने शीघ्र गैस-सिलेंडर नहीं मिलने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी।शनिवार को बना और जमुना नगर के लोग खाली सिलेंडर लेकर बना और जमुना नगर में एकत्रित हुए। यहां उन्होंने सरकार और इंडियन गैस सर्विस के खिलाफ जोरदार नारे लगाकर प्रदर्शन किया। सुमन नैनवाल ने कहा कि बना और जमुना नगर में पिछले एक माह से अधिक समय से रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं। जिससे उनके लिए घर का चूल्हा जलाना भी कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर नहीं मिलने से उन्हें लकड़ियों पर खाना बनाने को मजबूर होना पड़ रहा है। कहा कि इस संबंध में उन्होंने कई बार इंडियन गैस सर्विस बेरीनाग के प्रबंधक से शिकायत भी की। इसके बावजूद भी गैस सिलेंडर उपलब्ध नहीं कराए जा रहे हैं। जिससे लोगों में खासा आक्रोश है। उन्होंने कहा कि अगर शीघ्र सिलेंडर नहीं दिए गए तो वे उग्र आंदोलन को बाध्य होंगे।इस मौके पर फकीर राम, तारा देवी, सुनील गंगोला, संदीप, भगवती, पुष्पा, विमला, मान सिंह, गंगा राम, तनिष्का और भावना समेत कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें