ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़थल-मुनस्यारी सड़क बंद रहने से सब्जी, फल, दूध के लिए तरसे लोग

थल-मुनस्यारी सड़क बंद रहने से सब्जी, फल, दूध के लिए तरसे लोग

मुनस्यारी-थल मोटर मार्ग के बंद रहने से तहसील मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में लोग ताजी सब्जी, फल व दूध तक के लिए तरस गए हैं। सड़क बंद रहने से पर्यटकों व स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र में जरूरी...

थल-मुनस्यारी सड़क बंद रहने से सब्जी, फल, दूध के लिए तरसे लोग
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 29 Jan 2019 09:41 PM
ऐप पर पढ़ें

मुनस्यारी-थल मोटर मार्ग के बंद रहने से तहसील मुख्यालय सहित पूरे क्षेत्र में लोग ताजी सब्जी, फल व दूध तक के लिए तरस गए हैं। सड़क बंद रहने से पर्यटकों व स्थानीय लोग परेशान हैं। क्षेत्र में जरूरी चीजों की किल्लत विकराल रूप लेने लगी है। लोग छोटी-छोटी चीजों के लिए मीलों आवाजाही करने को मजबूर हैं। मुनस्यारी में नौवें दिन भी थल मोटर मार्ग नहीं खुल पाया। इससे लोग अब जरूरी चीजों के लिए परेशान होने शुरू हो गए हैं। मुनस्यारी बाजार में सब्जियां खत्म हो चुकी हैं। दुकानों से फल, सब्जी, मक्खन, पनीर आदि समाप्त हो गया है। लोग दाल व अन्य स्थानीय उत्पादों से ही काम चला रहे हैं। लोगों को जरूरी सामान की आपूर्ति के लिए मीलों की दौड़ लगाने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। ऐसे में जल्द सड़क नहीं खोली गई तो हालात और खराब होंगे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें