ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ में पेट्रोल के लिए लाइन लगाने के लिए मजबूर हुए लोग

पिथौरागढ़ में पेट्रोल के लिए लाइन लगाने के लिए मजबूर हुए लोग

पिथौरागढ़ नगर में पेट्रोल की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को तेल की व्यवस्था करने के लिए दिक्कत हो रही है। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की...

पिथौरागढ़ में पेट्रोल के लिए लाइन लगाने के लिए मजबूर हुए लोग
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 16 Nov 2018 09:47 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़ नगर में पेट्रोल की समस्या दूर होने का नाम नहीं ले रही है। लोगों को तेल की व्यवस्था करने के लिए दिक्कत हो रही है। आपके प्रिय समाचार पत्र हिन्दुस्तान की टीम ने मौके पर पहुंचकर लोगों की समस्याएं जानी। नगर के पांच में से तीन पंपों में तेल नहीं रहने से लोग परेशान दिखे।शुक्रवार को हिन्दुस्तान की टीम सुबह करीब 11:10 बजे विण पेट्रोल पंप पहुंची। जहां पर सन्नाटा छाया हुआ था। पूछताछ पर पता चला कि पंप में पेट्रोल खत्म है। इसके बाद टीम 11:35 बजे रोडवेज बस स्टेशन के पास पहुंची। जहां पर पेट्रोल नहीं है का बोर्ड लगा हुआ था। इसके बाद 11:44 बजे टीम ठुलघरिया पेट्रोल पंप के पास पहुंची। जहां तेल मिल रहा था, लेकिन लोगों सहित वाहनों का जमावड़ा लगा हुआ था। लोग पेट्रोल के लिए लम्बी लाइनें लगाए हुए थे। इसके बाद टीम दोपहर 12:25 बजे हनुमान मंदिर स्थित पेट्रोल पंप पहुंची। वहां भी पेट्रोल भराने के लिए पहुंचे वाहनों की लम्बी कतारें लगी हुई थी। लोग पहले तेल भराने के चक्कर में बोतल लेकर पहुंच रहे थे। करीब 12:50 बजे टीम एंचोली स्थित पेट्रोल पंप पहुंची, वहां भी लोग निराश रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें