NSUI Honors Women on International Women s Day for Remarkable Achievements एनएसयूआई ने महिलाओं को किया सम्मानित , Pithoragarh Hindi News - Hindustan
Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsNSUI Honors Women on International Women s Day for Remarkable Achievements

एनएसयूआई ने महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसयूआई ने महिलाओं को सामाजिक, राजनीतिक, खेल सहित विभिन्न क्षेत्रों में उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया। कार्यक्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष ने कहा कि महिलाएं हर...

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Sat, 8 March 2025 05:06 PM
share Share
Follow Us on
एनएसयूआई ने महिलाओं को किया सम्मानित

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर एनएसयूआई ने सामाजिक,राजनीतिक,खेल सहित अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने पर महिलाओं को सम्मानित किया। शनिवार को तिलढुकरी में आयोजित कार्यक्रम में एनएसयूआई जिलाध्यक्ष निखिल ऐरी ने कहा कि मौजूदा वक्त में महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी कार्य कर रही हैं। चाहे ग्रामीण क्षेत्र में स्वरोजगार हों या प्रशासनिक व इंजीनियरिंग सहित अन्य क्षेत्र। विभिन्न क्षेत्रों में महिलाएं अपना नाम रोशन कर रही हैं। इस दौरान मुख्य अतिथि मोनिका वल्दिया महर ने महिलाओं को शाल ओढाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने केक काटकर महिला दिवस की शुभकामनाएं दी। इस दौरान प्रदेश महासचिव ऋषभ कल्पासी, प्रदेश सचिव कार्तिक खर्कवाल ,जिला उपाध्यक्ष अजय वल्दिया, आदित्य कुमार, आदि सौन , उदित बोरा ,शिखा चौहान, काजल कापड़ी मौजूद रहे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।