Hindi NewsUttarakhand NewsPithoragarh NewsNepal Student Commits Suicide 11-Year-Old Found Hanging in Bhutadi Area
नेपाल में चौथी कक्षा में पढ़ने वाला छात्र फंदे में लटका
नेपाल के भौटाड़ी क्षेत्र में एक 11 वर्षीय छात्र पुष्कर राम टम्टा ने आत्महत्या कर ली। उसका शव घर से 20 मीटर दूर एक पेड़ में लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच से आत्महत्या का मामला सामने आया है और नेपाल...
Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़Tue, 21 Jan 2025 01:04 PM
झूलाघाट। भारत से लगे नेपाली क्षेत्र भौटाड़ी में एक चौथी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ने फंदे से लटकर जान दे दी। जिला पुलिस कार्यालय दार्चुला और सूचना अधिकारी राज जोशी से मिली जानकारी के मुताबिक पुष्कर राम टम्टा (11) का शव घर से 20 मीटर दूर एक पेड़ में लटका हुआ मिला। प्रारंभिक जांच में आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है। नेपाल पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।