एनएसीसी कैडेट्स प्रेम और धर्मजीत का राष्ट्रीय शूटिंग के लिए चयन
जीआईसी सेराघाट के एनसीसी कैडेट्स प्रेम सिंह मेहता और धर्मजीत सिंह मेहता का चयन राष्ट्रीय शूटिंग के लिए हुआ है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। प्रेम सिंह और धर्मजीत ने अपनी इस...
जीआईसी सेराघाट के एनसीसी कैडेट्स प्रेम सिंह मेहता और धर्मजीत सिंह मेहता का चयन राष्ट्रीय शूटिंग के लिए हुआ है। उनकी उपलब्धि से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है। प्रेम सिंह और धर्मजीत ने अपनी इस उपलब्धि का श्रेय परिजन और गुरुजनों को दिया है। कहा कि कड़ी मेहनत से लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है। छात्रों का 7 सितंबर को थल सेना कैंप रूड़की में शानदार प्रदर्शन किया। जिसके आधार पर उनका चयन राष्ट्रीय शूटिंग के लिए हुआ है। दोनों दिल्ली में होने वाली राष्ट्रीय शूटिंग में का राज्य से प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर एनसीसी बागेश्वर के कमान अधिकारी कर्नल सिद्धार्थ और जीआईसी सेराघाट के एनएससी अधिकारी चेतन प्रकाश बोर ने शुभकमानाएं दी हैं।