ताइक्वांडो प्रतियोगिता में विश्वास ने जीता कांस्य
पिथौरागढ़ के धारचूला के विश्वास सिंह ने 68वें राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। 12वीं के छात्र विश्वास ने मध्य प्रदेश के देवास में 45-48 भार वर्ग में यह उपलब्धि हासिल की।...

पिथौरागढ़। 68वें राष्ट्रीय विद्यालयी ताइक्वांडो प्रतियोगिता में धारचूला के जैकोट मरमालसोंग निवासी विश्वास सिंह ने कांस्य पदक अपने नाम किया है। विवेकानंद विद्या मंदिर में 12वीं के छात्र विश्वास ने मध्य प्रदेश के देवास में आयोजित प्रतियोगिता के 45-48 भार वर्ग में कांस्य पदक जीता। विश्वास वर्तमान में रवि पाण्डेय से ताइक्वांडो का प्रशिक्षण ले रहे हैं। उनके पिता करन सिंह थापा शिक्षक और उद्धोषक व माता सरस्वती देवी गृहणी हैं। कांस्य पदक जीतने पर सीईओ हरक राम कोहली,डीएसओ अनूप बिष्ट,जिला खेल समन्वयक विक्रम दिगारी, प्रधानाचार्य कृष्णवर्धन जोशी ने शुभकामनाएं दी हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।