ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़नरेंद्र का राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन होने से खुशी

नरेंद्र का राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन होने से खुशी

इंटर कालेज वीसाबजेड़ के छात्र नरेंद्र सौन का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नरेन्द्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक...

नरेंद्र का राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन होने से खुशी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 22 Nov 2017 09:56 PM
ऐप पर पढ़ें

इंटर कालेज वीसाबजेड़ के छात्र नरेंद्र सौन का चयन राष्ट्रीय विद्यालयी वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय और क्षेत्र में खुशी का माहौल है। नरेन्द्र 30 नवंबर से 4 दिसंबर तक मैसूर (कर्नाटक) में होने वाली राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे।

विद्यालय के क्रीडा प्रभारी सीबी पाल ने बताया कि नरेंद्र इस प्रतियोगिता में उत्तराखण्ड की टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। उनकी इस उपलब्धि पर मुख्य शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गुसाई ,खण्ड शिक्षा अधिकारी मूनाकोट गणेश प्रसाद और विद्यालय के प्रधानाचार्य हरीश चंद्र वर्मा सहित कई लोगों ने उनको शुभकामना दी है।

इन्होंने दी बधाईअर्जुन कुमार, जीवन खोलिया, प्रकाश उप्रेती, किशोर साह, इंद्रजीत सामंत, विक्रम बिष्ट, एसएस शमीम, अशोक खड़ायत, महेंद्र सिंह सौन सहित कई लोगों ने उनको शुभकामना दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें