Pithoragarh News: बेरीनाग में बंदरों का आतंक, आमजन परेशान
Pithoragarh News: बेरीनाग के नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को बंदरों के आतंक का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी बताते हैं कि बंदर उनकी संपत्तियों को नुकसान पहुँचा रहे हैं और बच्चे डरकर दुकानों में नहीं जा पा रहे हैं। वन विभाग ने जल्द ही बंदरों को पकड़ने का आश्वासन दिया है।

Pithoragarh News: बेरीनाग। नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में लोग बंदरों के आंतक से परेशान है। स्थानीय लोगों ने बताया कि बंदर राहगीरों के साथ ही लोगों की संपत्ति को नुकसान पहुंचा रहे है। जिससे स्थानीय लोगों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने बताया इन दिनों काफी संख्या में बंदर गलियों व छतों पर घूम रहे हैं। जिससे बच्चें व लोग अकेले दुकानों में जाने से डर रहे है। कहा बंदरों को भगाने का प्रयास करने पर वह काटने के लिए दौड़ रहे है। कहा वन विभाग को शिकायत करने के बाद भी बंदरों को नही पकड़ा जा रहा है। इधर वन क्षेत्राधिकारी चंदा मेहरा ने कहा कि गांव में बंदरों को पकड़ने के लिए जल्द ही अभियान चलाया जाएगा।
इसके लिए अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


