ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़बेरीनाग में मनरेगा कर्मियों ने की कलम बंद हड़ताल

बेरीनाग में मनरेगा कर्मियों ने की कलम बंद हड़ताल

मनरेगा कर्मचारियों ने दो दिनी कलम बंद हड़ताल की ।कहा वह हटाए गए कर्मी को बहाल करने तक आंदोलनरत रहेंगे। शुक्रवार को मनरेगा संगठन के सचिव कुलदीप...

बेरीनाग में मनरेगा कर्मियों ने की कलम बंद हड़ताल
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 26 Feb 2021 06:50 PM
ऐप पर पढ़ें

मनरेगा कर्मचारियों ने दो दिनी कलम बंद हड़ताल की ।कहा वह हटाए गए कर्मी को बहाल करने तक आंदोलनरत रहेंगे। शुक्रवार को मनरेगा संगठन के सचिव कुलदीप बोहरा के नेतृत्व में कर्मचारियों ने कलम बंद हड़ताल कर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि बीते 15 सालों से वह विभाग में सेवारत हैं। मगर उन्हें अब भी स्थाई नियुक्ति नहीं दी है। जबकि कई कर्मचारियों को निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार जब तक निकाले गए कर्मी को बहाल नहीं करेगी वह आंदोलनरत रहेंगे। प्रदर्शन करने वालों में कुलदीप बोहरा, गोविंद, प्रकाश पंत, गोविंद राम, रमेश चंद्र, प्रकाश भट्ट मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें