ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़विधायक ने कई कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

विधायक ने कई कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता

विधायक फकीर राम टम्टा ने यहां एक कार्यक्रम में कई कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि...

विधायक ने कई कांग्रेसियों को दिलाई भाजपा की सदस्यता
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 08 Feb 2023 09:50 PM
ऐप पर पढ़ें

विधायक फकीर राम टम्टा ने यहां एक कार्यक्रम में कई कांग्रेसियों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान उन्होंने पार्टी में सभी का स्वागत करते हुए कहा कि वे सरकार की नीतियों को जनता तक पहुंचाने का काम करें।

बुधवार को नगर मंडल गंगोलीहाट भाजपा की तरफ से कार्यक्रम किया गया। जिसमें विधायक टम्टा ने गंगोलीहाट हाट गांव के पूर्व प्रधान शंकर लाल चौधरी , प्रतिष्ठित व्यापारी भगवत लाल चौधरी , युवा व्यापारी नीरज चौधरी ,जगदीश पांडे , गोपाल बोरा ,कस्तुभ उप्रेती ,नीरज उप्रेती ,जगत परगाई ,भगवती प्रसाद पाठक ,नीरज पाठक , गिरजा पाठक गुड्डू सहित कई कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई । सदस्यता कार्यक्रम में नगर मण्डल अध्यक्ष रमेश बोरा, विधायक प्रतिनिधि विमल रावल, प्रदीप कोठारी, भगवान सिंह , व्यापार संघ अध्यक्ष हरीश धानिक, शंकर सिंह बोरा, श्यामा चरण उप्रेती, कृष्ण सिंह बोहरा, दरपान सिंह बोरा, भगवती मेहरा , चंद्र सिंह बुंगला, दान सिंह मेहरा , राकेश पाठक, गोविन्द मेहरा, ललित उप्रेती, पुष्कर सिंह बिष्ट, मोहन परगाई, दीपक महरा, भगवान चंद, भगवान बिष्ट, गोपाल बोरा, भगवान डोबाल, ललित कुमार शामिल रहे।

यह हिन्दुस्तान अखबार की ऑटेमेटेड न्यूज फीड है, इसे लाइव हिन्दुस्तान की टीम ने संपादित नहीं किया है।
हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें