विधायक गंगोला ने महिलाओं को दिलाई भाजपा की सदस्यता
गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने बांस-पटान,चौड़ा-गोल्थी सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की जनसमस्याओं को भी सुना। विधायक गंगोला ने तहसील...
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Wed, 04 Nov 2020 11:53 PM
ऐप पर पढ़ें
पिथौरागढ़। हिटी
गंगोलीहाट विधायक मीना गंगोला ने बांस-पटान,चौड़ा-गोल्थी सड़क का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्रामीणों की जनसमस्याओं को भी सुना। विधायक गंगोला ने तहसील मुख्यालय के समीप बांस-पटान,चौड़ा-गोल्थी सड़क का स्थलीय निरीक्षण कर ठेकेदार व कार्यदायी संस्था को गुणवत्ता पूर्वक कार्य करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में उन्होंने ग्वाल,गोबर गाड़ा,चौड़ा,गोल्थी के ग्रामीणों को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान मंडल महामंत्री मोहन जोशी,गोकुल गंगोला,राजू उपाध्याय,अनिल कुमार,गोविंद पाण्डेय,विनोद डसीला,दीपक चन्याल सहित कई लोग मौजूद रहे।