ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़विधायक चुफाल ने करवाया अस्कोट से तल्लाबगड़ क्षेत्र को सेनेटाइज

विधायक चुफाल ने करवाया अस्कोट से तल्लाबगड़ क्षेत्र को सेनेटाइज

कोरोना की लड़ाई में शासन प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने लगे हैं। धीरे धीरे ये लड़ाई अब सामूहिक रुप से लड़ी जा रही है। डीडीहाट विधानसभा के विधायक विशन सिंह...

विधायक चुफाल ने करवाया अस्कोट से तल्लाबगड़ क्षेत्र को सेनेटाइज
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 31 Mar 2020 07:03 PM
ऐप पर पढ़ें

कोरोना की लड़ाई में शासन प्रशासन के साथ सामाजिक संस्थाएं और समाजसेवी भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करने लगे हैं। धीरे धीरे ये लड़ाई अब सामूहिक रुप से लड़ी जा रही है।डीडीहाट विधानसभा के विधायक विशन सिंह चुफाल ने अपने निजी स्तर से व्यवस्था कर पूरी विधानसभा को सेनेटाइज करने की मुहिम शुरु कर दी है। प्रथम चरण में सीमान्त क्षेत्र तल्ला बगड़, बगड़ीहाट, बेड़ा, तीतरी, अस्कोट, नारायणनगर क्षेत्र को सेनेटाइज किया गया। विधायक ने निजी वाहनों से सेनेटाइजर का छिड़काव करवाया और नगर पालिका से फॉग मशीन की व्यवस्था कर गांव घरों के आसपास फौगिंग का कार्य कराया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में देश ही नहीं पूरे विश्व में मानव जाति पर संकट पैदा हो गया है। ऐसी स्थिति में हमें राजनीति और धर्म से ऊपर उठकर मानवधर्म को निभाना है। हर नागरिक अपने कर्तव्य को समझ कर सरकार के आदेशों का पालन कर सहयोग दें। कहा प्रत्येक कार्यकर्ता देवदूत की तरह करेंगे काम।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें