ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़विधायक चुफाल ने बलतिर को आदर्श ग्राम सभा घोषित होने पर दी बधाई

विधायक चुफाल ने बलतिर को आदर्श ग्राम सभा घोषित होने पर दी बधाई

विधायक विशन सिंह चुफाल ने थल क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने बलतिर को आदर्श ग्राम पंचायत घोषित किए जाने पर ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा यह ग्रामीणों...

विधायक चुफाल ने बलतिर को आदर्श ग्राम सभा घोषित होने पर दी बधाई
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 17 Feb 2020 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

विधायक विशन सिंह चुफाल ने थल क्षेत्र के गांवों का भ्रमण कर लोगों की समस्याओं को सुना। इस दौरान उन्होंने बलतिर को आदर्श ग्राम पंचायत घोषित किए जाने पर ग्रामीणों को बधाई दी। उन्होंने कहा यह ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के अथक प्रयास का नतीजा है। कहा आदर्श ग्राम घोषित होने पर यह ग्राम सभा विकास के पथ पर आगे रहेगी। पूर्व ग्राम प्रधान महिराज भैसोड़ा ने कहा यह गांव आदर्श ग्राम सभा की कसौटी पर खरा उतरेगा। इस मौके पर महिला मंगल दल का भी गठन किया गया। कविता भैसोड़ा को अध्यक्ष, मंजू भैसोड़ा को सचिव की जिम्मेदारी दी गई। विधायक विशन सिंह चुफाल ने नवगठित महिला मंगल दल को 1लाख देने की घोषणा की। गांव में पेयजल व्यवस्था के लिए भी उन्होंने 50हजार दिए।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें