ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़पिथौरागढ़ के मनीष ने एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर बढ़ाया देश का गौरव

पिथौरागढ़ के मनीष ने एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर बढ़ाया देश का गौरव

हौसला बुलंद हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह सच कर दिखाया है सीमांत के बेटे मनीष कसनियाल ने। उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर...

पिथौरागढ़ के मनीष ने एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर बढ़ाया देश का गौरव
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Tue, 01 Jun 2021 08:20 PM
ऐप पर पढ़ें

हौसला बुलंद हो तो हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। यह सच कर दिखाया है सीमांत के बेटे मनीष कसनियाल ने। उन्होंने विश्व की सबसे ऊंची चोटी एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर देश के साथ ही सीमांत का गौरव बढ़ाया है। उनकी इस उपलब्धि पर सीमांत में खुशी की लहर है।

बचपन से ही एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने का सपना देखने वाले जिला मुख्यालय के नजदीक कासनी गांव के मनीष कसनियाल ने आखिरकार अपना सपना सच कर दिखाया है। बचपन से ही एवरेस्ट पर तिरंगा लहराने का जुनून लिए मनीष ने मंगलवार सुबह दुनिया की सबसे ऊंची चोटी फतह करने में सफलता प्राप्त की है। भारतीय पर्वतारोहण संस्था आईएमएफ के बैनर तले एक अप्रैल को पर्वतारोहण अभियान शुरू हुआ था, जिसमें मनीष का चयन हुआ। इस अभियान में देश के 12 पर्वतारोही 8848 मीटर ऊंची एवरेस्ट, 8516 मीटर ल्होत्से, 7864 मीटर नूपसे, 7116 मीटर ऊंची पुमोरी चोटियों को फतह करने निकले थे। इन चोटियों में पर्वतारोहण के लिए बनी चार टीमों में मनीष व सिक्किम की मनीता प्रधान की टीम को एवरेस्ट फतह के लिए चुना गया। मनीष ने अपनी टीम के साथ 1 जून को सुबह 5 बजे एवरेस्ट पर तिरंगा लहराकर देश के साथ ही सीमांत का गौरव बढ़ाया है।

-------------------

उपलब्धि से परिवार में खुशी

पिथौरागढ़। मनीष की इस उपलब्धि पर सीमांत के साथ ही उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनके पिता सुरेश चंद्र कसनियाल, मां ममता, बहन हिना ने कहा उनके लिए यह गौरव का पल है। बताया मनीष को बचपन से ही एवरेस्ट पर चढ़ने का जुनून था। आखिरकार उसने अपना यह सपना सच कर दिखाया है। वहीं मनीष को पर्वतारोहण की बारीकियां सिखाने वाली आईस संस्था के बासू पांडे, जया पांडे सहित विधायक चंद्रा पंत, पूर्व विधायक मयूख महर, जिपं अध्यक्ष दीपिका बोरा, वरिष्ठ यूकेडी नेता काशी सिंह ऐरी सहित पिथौरागढ़ महाविद्यालय के शिक्षकों व छात्रों ने उन्हें बधाई दी है।

----------------------

मनीष के नाम दर्ज हैं कई रिकार्ड

पिथौरागढ़। मनीष ने पर्वतारोहण में बेसिक, एडवांस, सर्च व रेस्क्यू, मैथड ऑफ इस्ट्रक्शन कोर्स किया है। उनके नाम पर्वतारोहण में कई रिकार्ड दर्ज हैं। आईस संस्था से पर्वतारोहण की बारीकियां सीखने के बाद मनीष ने वर्ष 2018में 5782मीटर ऊंची नंदा लपाक चोटी को फतह किया था। 6दिसंबर 2020 में 148मीटर ऊंचे बिर्थी फॉल में रैपलिंग करने वाले टीम में मनीष भी शामिल रहे। टीम की यह उपलब्धि एशिया बुक ऑफ रिकार्ड में दर्ज है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें