Pithoragarh News: बकरी चुगाते समय फिसलने से ग्रामीण घायल
Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। डीडीहाट जमतड़ी क्षेत्र में 52 वर्षीय हर सिंह अपने बकरियों को जंगल में चरेने गया था। अचानक उसका पांव फिसला और वह पहाड़ी से गिर गया, जिससे उसकी जांघ में गंभीर चोट आ गई। परिवार ने उसे स्वास्थ्य केंद्र और बाद में जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

Pithoragarh News: संतोष, पिथौरागढ़। डीडीहाट जमतड़ी क्षेत्र में एक अधेड़ व्यक्ति फिसलने से घायल हो गया है। शुक्रवार को व्यक्ति के गिरने की सूचना मिलने पर परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने व्यक्ति की स्थिति को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। यहां घायल को भर्ती कर उसका उपचार किया जा रहा है। बताया व्यक्ति के जांघ में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह 52 वर्षीय हर सिंह अपने बकरियों को चुगाने के लिए घर के पास वाले जंगल में गया हुआ था। इस दौरान अचानक व्यक्ति का पांव फिसलने से वह पहाड़ी से नीचे गिर गया।
इस दौरान व्यक्ति के जांघ में एक लकड़ी का टुकड़ा घुस गया। व्यक्ति के फोन करने पर परिजन घटनास्थल पहुंचे। जिसके बाद परिजन उसे स्वास्थ्य केंद्र डीडीहाट से जिला अस्पताल लेकर आए। यहां इमरजेंसी में तैनात एमओ डॉ. वर्षा की टीम ने मरीज को भर्ती कर उसका उपचार शुरू किया। बताया आगे का उपचार सर्जन व हड्डी रोग विशेषज्ञ के देखरेख में चल रहा है। ---------


