ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़मदकोट में खाली बर्तन हाथ में लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

मदकोट में खाली बर्तन हाथ में लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन

मदकोट में पिछले दो सप्ताह से नलों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। नाराज लोगों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं...

मदकोट में खाली बर्तन हाथ में लेकर लोगों ने किया प्रदर्शन
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 23 Feb 2018 03:42 PM
ऐप पर पढ़ें

मदकोट में पिछले दो सप्ताह से नलों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। नाराज लोगों ने हाथों में खाली बर्तन लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने शीघ्र क्षेत्र में पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं किए जाने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। शुक्रवार को क्षेत्र की महिलाओं और लोगों ने एनएसयूआई ब्लाक अध्यक्ष विक्रम सिंह दानू के नेतृत्व में खाली बर्तन हाथ में लेकर जल संस्थान के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पानी नहीं आने की सूचना कई बार जल संस्थान के अधिकारियों को दी गई। इसके बाद भी पानी नलों में नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा नलों में पानी नहीं आने से परेशान लोग 4 किमी पैदल चलकर खाना बनाने, बर्तन धोने और जानवरों के लिए पानी लाने को मजबूर हैं। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र व्यवस्थाओं में सुधार नहीं होने पर सड़क पर उतरने की चेतावनी दी है। इस मौके पर जसोदा देवी, इंदिरा देवी, तुलसी देवी, बसंती देवी, गोविंदी देवी, रुकमणि देवी, ममता देवी, जयंती देवी गंगोत्री देवी, डीला देवी, कमला देवी सहित कई लोग शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें