महात्मा गांधी मार्ग में रसोई गैस के लिए भारी भीड़

Newswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़ में रसोई गैस रिफिल कराने के लिए लोग लंबी कतारों में खड़े हैं। मंगलवार को महात्मा गांधी मार्ग पर गैस के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। सुबह चार बजे से लोग वितरण केंद्र पहुंचे, लेकिन भीड़ अधिक होने के कारण कई लोग खाली सिलेंडर लेकर लौट गए।

महात्मा गांधी मार्ग में रसोई गैस के लिए भारी भीड़

पिथौरागढ़। शहर में रसोई गैस रिफिल कराने को लेकर लग रही लंबी-लंबी कतारें दूर होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को नगर के महात्मा गांधी मार्ग में लोगों को गैस के लिए कतार लगाकर घंटों इंतजार करना पड़ा। कोई तड़के चार बजे खाली सिलेंडर लेकर वितरण केंद्र पहुंचा तो कोई घर का कामकाज निपटाकर गैस रिफिलिंग को आए, लेकिन भीड़ अधिक होने से लोगों को खासी दिक्कत उठानी पड़ी। भीड़ अधिक होने से कुछ लोगों खाली सिलेंडर लेकर ही वापस घरों को लौटें।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।