Pithoragarh News: कलाकारों को नहीं मिल रहा है उचित अवसर
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: पिथौरागढ़। यूकेडी की ओर से लेकर लोक कलाकार संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक होटल में हुए कार्यक्रम में लोककलाकारों ने उचित अवसर न मिलने की बात क

Pithoragarh News: पिथौरागढ़। यूकेडी की ओर से लोक कलाकार संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। एक होटल में हुए कार्यक्रम में लोककलाकारों ने उचित अवसर न मिलने की बात कही। उन्होंने मेहनताना, भुगतान में देरी, आर्थिक कठिनाइयों व कलाकारों और उनके परिवारों से जुड़ी समस्याएं उठाई। पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने लोक कलाकारों के हित में ट्रस्ट गठित करने का सुझाव दिया। जरूरतमंद कलाकारों की सहायता, वरिष्ठ कलाकारों के सम्मान और युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहन देने की बात कही। कार्यक्रम में सांस्कृतिक नवोदय पर्वतीय कलाकेंद्र के संस्थापक हेमराज बिष्ट, प्रकाश रावत, सुरेश प्रसाद सुरीला, मनोहर आर्या, मनोहर उर्फ मुन्ना, रवि शास्त्री, काष्ठ कलाकार अनिल कुमार, भीमराम, श्वेता बिष्ट सहित छलिया टीम व सातूं-आठूं सांस्कृतिक दल सहित अन्य लोककलाकार मौजूद रहे।


