ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को भेजा पत्र

किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को भेजा पत्र

पिथौरागढ़ में किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं को सुलझाने का आग्रह किया है। सुभाष जोशी ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका...

किसानों की समस्याओं को लेकर राष्ट्रपति को भेजा पत्र
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 22 Sep 2018 03:55 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़ में किसान संगठन के अध्यक्ष सुभाष जोशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर किसानों की समस्याओं को सुलझाने का आग्रह किया है। सुभाष जोशी ने राज्य सरकार पर किसानों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। उनका कहना है कि राज्य सरकार ने किसानों का ऋण माफ करने का झूठा वादा कर 2017 का चुनाव लड़ा। सरकार अब उन वादों को भूल चुकी है। राज्य में विधायकों और मंत्रियों का वेतन तो बढ़ा दिया गया, लेकिन किसानों का कर्ज माफ नहीं हो रहा है। सरकार किसानों का उत्पीड़न कर रही है। सुभाष जोशी ने राष्ट्रपति को पत्र लिखकर किसानों की परेशानी को दूर करने की गुहार लगाई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें