Pithoragarh News: मूनाकोट के सिरकूच में गुलदार का आंतक

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

Pithoragarh News: सिरकूच गांव में गुलदार का आतंक बढ़ गया है। देर रात गुलदार ने एक पशुपालक की तीन बकरियों को मार डाला। इस घटना से गांव में डर का माहौल है और महिलाएं जंगल में जाने से डर रही हैं। घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है और उचित मुआवजे की मांग की जा रही है।

Pithoragarh News: मूनाकोट के सिरकूच में गुलदार का आंतक

Pithoragarh News: सुरेंद्र आर्या, झूलाघाट। मूनाकोट ब्लॉक के सिरकूच गांव में गुलदार की दहशत बनी हुई है। देर रात गुलदार ने गांव के एक पशुपालक की तीन बकरियों को अपना निवाला बना लिया। घटना के बाद से ग्रामीणों में भय का माहौल है। ग्राम प्रधान रेशमा बिष्ट ने बताया कि गुलदार के बढ़ते आतंक के चलते स्थानीय महिलाएं जंगल में चारा काटने जाने से भी डर रही हैं। ग्रामीणों में गुलदार को लेकर लगातार चिंता बनी हुई है। सामाजिक सरोकारों से जुड़े कुंडल सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी राजस्व विभाग को दे दी गई है। उन्होंने संबंधित विभाग से पीड़ित पशुपालक को उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Hindustan | Bureau

लेखक के बारे में

Hindustan | Bureau

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में 'हिन्दुस्तान' विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।

और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

Hindi Newsउत्तराखंड न्यूज़पिथौरागढ़Pithoragarh News: मूनाकोट के सिरकूच में गुलदार का आंतक