ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़विधायक चुफाल ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

विधायक चुफाल ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं

डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने धौलकांडा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने...

विधायक चुफाल ने चौपाल लगाकर सुनी समस्याएं
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 16 Mar 2020 04:41 PM
ऐप पर पढ़ें

डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने धौलकांडा क्षेत्र में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याएं सुनी। इस दौरान उन्होंने लोगों को समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया। डीडीहाट के विधायक बिशन सिंह चुफाल ने धौलकांडा, बारमो, बथोली, मुनाबे में जनसंपर्क कर लोगों की समस्याओं को सुना। धौलकांडा के ग्रामीणों ने विधायक चुफाल को सड़क की समस्या के बारे में बताया। जगदीश पाण्डेय ने कहा कि मड़मानले से धौलकांडा के लिए 10 किमी सडक की स्वीकृति मिल चुकी थी। जिसमें वन विभाग आपत्ति लगा रहा है। विधायक चुफाल ने कहा कि वन भूमि निस्तारण के लिए फाइल देहरादून स्तर पर लंबित है। जल्द संबधित अधिकारियों से वार्ता कर कार्रवाई की जाएगी। भ्रमण के दौरान उन्होंने लोगों को बथोली-सिराड़, सिराड़-ठुमराईजर सड़क निर्माण का आश्वासन दिया। इस दौरान राजेंद्र, उमेश, संतोष, कोमल, नीरज, प्रकाश, मथुरादत्त, प्रेम बल्लभ मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें