विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाया जाएगा

संक्षेप:

पिथौरागढ़ में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस पर जागरूकता अभियान चलाएगा। इसका उद्देश्य शिक्षकों को न्याय के प्रसार में भागीदार बनाना है। इस कार्यक्रम के तहत शिक्षकों को उनके...

Sep 02, 2025 11:40 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण आगामी 5 सितम्बर को शिक्षक दिवस के अवसर पर विद्यालयों में जागरूकता अभियान चलाएगा। विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव मंजू देवी ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षकों को प्रतीकात्मक व व्यावहारिक रूप से न्याय के प्रसार में भागीदार बनाना है। जिससे शिक्षक अधिकारों,कर्तव्यों व कानून के तहत उपलब्ध उपायों के बारे में जागरूकता फैला सके। सचिव ने बताया कि इस दौरान विद्यालयों के मध्य निबन्ध प्रतियोगिता भी करायी जायेगी।

LiveHindustan को अपना पसंदीदा Google न्यूज़ सोर्स बनाएं – यहां क्लिक करें।