Pithoragarh News: लुमती नाले में मलबा आने से यातायात रहा बाधित
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: बंगापानी में जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क पर बरम लुमती नाले के पास मलबा आने से यातायात बाधित हो गया। शुक्रवार रात को नाले में मलबा गिरने से सड़क बंद हुई, जिससे वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में जेसीबी मशीन के माध्यम से यातायात शनिवार सुबह बहाल किया गया।

Pithoragarh News: बंगापानी। जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क के बरम लुमती नाले के पास मलबा आने से यातायात बाधित रहा। शुक्रवार रात को नाले में आया मलबा व पत्थर सड़क में गिर गया। जिससे सड़क काफी घंटो तक बंद रही। सड़क के बंद होने से इस मार्ग से आवाजाही करने वाले वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। बाद में लोगों की सूचना पर संबंधित विभाग की ओर से जेसीबी मशीन को भेजकर शनिवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे यातायात सुचारू किया गया। जिसके बाद यात्रियों ने राहत की सांस ली।


