ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़कुमाऊं कमिश्नर ने मनरेगा कार्यों में कम खर्च पर जताई नाराजगी

कुमाऊं कमिश्नर ने मनरेगा कार्यों में कम खर्च पर जताई नाराजगी

कुमाऊं कमिश्नर ने विकासखंड में मनरेगा के कार्यों में कम खर्च किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारी जिम्मेदारी से अपना कार्य करें। शुक्रवार को कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने विकासखंड औचक निरक्षण...

कुमाऊं कमिश्नर ने मनरेगा कार्यों में कम खर्च पर जताई नाराजगी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 16 Nov 2018 03:35 PM
ऐप पर पढ़ें

कुमाऊं कमिश्नर ने विकासखंड में मनरेगा के कार्यों में कम खर्च किए जाने पर नाराजगी जताई। कहा कि अधिकारी जिम्मेदारी से अपना कार्य करें। शुक्रवार को कुमाऊं कमिश्नर राजीव रौतेला ने विकासखंड औचक निरक्षण किया। उन्होंने विकास कार्यों की जानकारी ली। विकासखंड में मनरेगा पर कम खर्च किये जाने पर उन्होंने असंतोष व्यक्त किया। कर्मचारियों को लताड़ लगाई। कहा कि अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारी समझनी होगी। अधिकारी काम को जिम्मेदारी से करेंगे तो हर काम समय पर पूरा होगा। इसका लाभ लोगों को समय पर मिल सके। इस मौके पर उन्होंने ग्राम विकास अधिकारी, राजस्व उपनिरीक्षकों को गांव में ही बने पंचायत घरों में बैठकर ही विकास कार्यों को करने के निर्देश दिये। इस दौरान कई अधिकारी मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें