पिथौरागढ़ में जागरूकता ही सुरक्षा की पहली ढाल

Mar 07, 2026 04:13 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़ में जौलजीबी पुलिस ने बंगापानी में जनजागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को कानूनी व सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी। शनिवार को पुलिस को मुताब

पिथौरागढ़ में जागरूकता ही सुरक्षा की पहली ढाल

जौलजीबी पुलिस ने बंगापानी में जनजागरूकता अभियान चलाकर स्थानीय लोगों को कानूनी व सुरक्षा से जुड़ी जानकारियां दी। शनिवार को पुलिस को मुताबिक थानाध्यक्ष प्रदीप यादव के नेतृत्व में टीम बंगापानी पहुंची। इस‌ दौरान उन्होंने आमजन को नए आपराधिक कानूनों के बारे में बताया।‌साथ ही महिला सुरक्षा से संबंधित कानूनों, हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराध से बचाव के तरीके, सड़क सुरक्षा नियमों की जानकारी और नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित किया। टीम में अपर उपनिरीक्षक सतेन्द्र पाल सिंह, अपर उपनिरीक्षक महेश पन्त, अपर उपनिरीक्षक चन्द्रशेखर जोशी, कांस्टेबल महेश सिंह शामिल रहे। ----

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।