ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़जवानों व युवाओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की शपथ ली

जवानों व युवाओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की शपथ ली

सतर्कता जागरुकता सप्ताह में 55वीं वाहिनी ऐंचोली के जवानों ने भ्रष्टाचार को हटाने की शपथ ली। इस दौरान जवानों को सच्चाई,ईमानदारी व लोक सेवाओं के संबध...

जवानों व युवाओं ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने की शपथ ली
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 29 Oct 2020 03:34 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़। हमारे संवाददाता

सतर्कता जागरुकता सप्ताह में 55वीं वाहिनी ऐंचोली के जवानों ने भ्रष्टाचार को हटाने की शपथ ली। इस दौरान जवानों को सच्चाई,ईमानदारी व लोक सेवाओं के संबध में जानकारी दी गई।

पिथौरागढ़ के 55वीं वाहिनी एसएसबी में भ्रष्टाचार के खिलाफ सतकर्ता जागरुकता सप्ताह का शुभारंभ उपकमांडेट माधव चंद्र घोष ने जवानों को शपथ दिलाकर किया। कहा कि जवानों को अपने जीवन में ईमानदारी,पारदर्शिता और जवाबदेही से कार्य कराना चाहिए, जिसमें लक्ष्य के प्रति समर्पण हो। उन्होंने जवानों से लोभी स्वभाव को खत्म कर सच्चाई,ईमानदारी व पूर्ण दक्षता के साथ कार्य करने की अपील की। इस दौरान सहायक कमांडेट संतोष लाल,निरीक्षक जसवंत सिंह जलाल,परमजीत सिंह,राजेंद्र प्रसाद पंत,राजेंद्र सिंह,उपनिरीक्षक संजय कुमार शाह सहित अन्य जवान मौजूद रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें