ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़संस्कृत है सभी भाषाओं की जननी

संस्कृत है सभी भाषाओं की जननी

केंद्रीय विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को संस्कृत के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया गया। गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय में संस्कृत...

संस्कृत है सभी भाषाओं की जननी
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 30 Aug 2018 04:54 PM
ऐप पर पढ़ें

केंद्रीय विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों को संस्कृत के इतिहास के बारे में विस्तार से बताया गया। गुरुवार को केंद्रीय विद्यालय में संस्कृत सप्ताह के अंतर्गत कार्यक्रम किया गया। इसमें प्राचीनतम व वैज्ञानिक भाषा संस्कृत के इतिहास के बारे में बच्चों को जानकारी दी गई । कार्यक्रम में बोलते हुए प्रधानाचार्य कमला निखुर्पा ने कहा कि संस्कृत भाषा वर्तमान में हमारे समाज से लुप्त हो कर हिन्दी एवं अन्य भाषाओं में बदल चुकी है। इस दौरान श्लोक वाचन,लघु संस्कृत नाटिका,प्रश्नोत्तरी आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।--पिथौरागढ़। जिले के केंद्रीय विद्यालय में जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यालय परिसर में औषधीय पौध की वाटिका स्थापित की गई। इसमें डिबेर प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. हेमंत कुमार पाण्डेय ने बच्चों को परिवेश में बिखरे हुये औषधीय गुणों से भरपूर पौधों के बारे में जानकारी दी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें