ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़कृष्णापुरी वार्ड में गंदगी के अंबार से लोगों का चलना हुआ मुश्किल

कृष्णापुरी वार्ड में गंदगी के अंबार से लोगों का चलना हुआ मुश्किल

कृष्णापुरी वार्ड में गंदगी के अंबार से लोगों का जीना दुभर हो गया है। हर जगह गंदगी के ढेर के कारण लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को बजरंग दल जिला संयोजक के नेतृत्व में लोगों ने ईओ पालिका से मुलाकात कर...

कृष्णापुरी वार्ड में गंदगी के अंबार से लोगों का चलना हुआ मुश्किल
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 12 Mar 2020 03:25 PM
ऐप पर पढ़ें

कृष्णापुरी वार्ड में गंदगी के अंबार से लोगों का जीना दुभर हो गया है। हर जगह गंदगी के ढेर के कारण लोगों में आक्रोश है। गुरुवार को बजरंग दल जिला संयोजक के नेतृत्व में लोगों ने ईओ पालिका से मुलाकात कर कूड़ा निस्तारण की अपील की। उन्होंने कहा कि एक ओर देश में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है। दूसरी तरफ कुछ लोग यहां वहां कूड़ा फेंककर अभियान का मखौल बना रहे हैं। कूड़े के ढेर के कारण लोगों का चलना फिरना और सांस लेना तक मुश्किल हो गया है। उन्होंने कहा कि ऐसा कार्य करने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाए। दिशा पंत ने कहा कि जगह जगह कूड़े के अंबार के वातावरण दूषित हो रहा है। लोग मुंह में कपड़ा लगाकर आवाजाही कर रहे हैं। गंदगी के कारण बीमारी फैलने का भी खतरा बना हुआ है। कहा कूड़ा फेंकने वालों के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस दौरान पुष्पा पांडेय, दिशा पंत, मुन्नी पांडेय मोहिनी पंत, रेनू पुनेठा, कमला भंडारी, सरोज भंडारी, ममता पांडेय, रूचि चौड़ाकोटी, गिरीश, डीएन पांडेय, बसंत बल्लभ पांडे समेत कई शामिल रहे।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें