नौ लोगों ने की साढे पांच लाख की ठगी

Mar 09, 2026 03:40 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़।नौ लोगों ने की साढे पांच लाख की ठगी नौ लोगों ने की साढे पांच लाख की ठगी नौ लोगों ने की साढे पांच लाख की ठगी नौ लोगों ने की साढे पांच लाख की

नौ लोगों ने की साढे पांच लाख की ठगी

पिथौरागढ़। बरम निवासी एक व्यक्ति इनवेस्टमेंट के नाम पर 5 लाख 58 हजार 800 रुपये की ठगी का शिकार हो गया। पीड़ित ने जौलजीबी में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि अज्ञात व्यक्तियों ने टेलीग्राम ग्रुप के माध्यम से इनवेस्टमेंट का लालच देकर अलग-अलग तिथियों में उससे 5 लाख से अधिक की धनराशि ठग ली। पुलिस ने मामले में धारा 318(4) बीएनएस व 66(डी) आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया। जांच के दौरान अलग-अलग राज्यों के नौ अभियुक्तों की संलिप्तता सामने आई है। सर्विलांस की मदद से पुलिस ने एक अभियुक्त मणिपुर के अवांग निवासी वैखोम जॉलीसन को नोटिस जारी किया है।

जांच टीम में अपर एसआई हेम चन्द्र सिंह और कमल तुलेरा शामिल रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।