महिलाओं के शिक्षित व आत्मनिर्भर होने पर होगा समाज का विकास

Mar 08, 2026 04:33 pm ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
share

पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए। 5 हजार स्वयं सहायता समूह बनाने पर रेखा को सम्मानित किया गया। पपदेव में युवाओं ने महिलाओं की स्थिति पर नाटक प्रस्तुत किया। सुवाकोट में महिलाओं ने भूमि नाम की समस्या उठाई, अधिकारियों ने कार्रवाई का आश्वासन दिया।

महिलाओं के शिक्षित व आत्मनिर्भर होने पर होगा समाज का विकास

पिथौरागढ़ में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जनपद में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। पिथौरागढ़ में 5 हजार स्वयं सहायता समूह का गठन करने पर उत्तराखण्ड ग्रामीण बैंक में घुनसेरा गांव की रेखा को सम्मानित किया गया। पपदेव में युवाओं ने महिलाओं पर आधारित नाटक पेश कर वर्तमान में महिलाओं की स्थिति को प्रदर्शित किया। सुवाकोट में हुई महिला सभा में महिलाओं ने भूमि नाम पर न होने की समस्या रखी,संबधित अधिकारियों ने इस संबध में कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान सुमन अग्रवाल, दीपा खत्री, दीपा, अंजली कुमारी, शालिनी राठौर, किरन मेहता, प्रियंका सिरौला, नेहा भट्ट, ज्योति बिष्ट, नीलम, सोनी रावत, कलावती धामी, अशोक खड़ायत, पीयूष पाण्डेय मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।