ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़नाचनी में संस्थागत क्वारंटाइन महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

नाचनी में संस्थागत क्वारंटाइन महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत

- तीन दिन पूर्व ही हल्द्वानी से गांव लौटी थी महिला नाचनी क्षेत्र के एक गांव में क्वारंटाइन की गई महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतक महिला तीन दिन पूर्व ही हल्द्वानी से गांव लौटी थी। जिस...

नाचनी में संस्थागत क्वारंटाइन महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Mon, 25 May 2020 07:18 PM
ऐप पर पढ़ें

नाचनी क्षेत्र के एक गांव में क्वारंटाइन की गई महिला की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई है। मृतक महिला तीन दिन पूर्व ही हल्द्वानी से गांव लौटी थी। जिस पर प्रशासन ने महिला को संस्थागत क्वारंटाइन में रखा था। नाचनी क्षेत्र में क्वारंटाइन में महिला की मौत से लोगों में दहशत है। ग्राम प्रधान राजू दानू ने बताया कि शांति देवी (53) बीते शुक्रवार को हल्द्वानी से गांव पहुंची। जिस पर प्रशासन ने उन्हें गांव के ही सरकारी विद्यालय में संस्थागत क्वारंटाइन किया। सोमवार को एकाएक महिला की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि मृतक महिला के दो बच्चे हैं। बीते तीन सालों से हल्द्वानी में रहकर उन्हें पढ़ा रही थी। तीन दिन पूर्व ही वह टैक्सी बुककर गांव आई थी। ग्राम प्रधान ने प्रशासन को घटना की जानकारी दी है। प्रशासन टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें