निबंध में अभिनव और भाषण प्रतियोगिता में नवीन ने मारी बाजी
सरस्वती शिशु मंदिर नया बजार में भाषण और निबंध प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को हुई निबंध प्रतियोगिता में अभिनव सिंह...
सरस्वती शिशु मंदिर नया बजार में भाषण और निबंध प्रतियोगिता की गई। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। शुक्रवार को हुई निबंध प्रतियोगिता में अभिनव सिंह बोहरा ने प्रथम, देवेश ने द्वितीय और मोहित पंत और संजना ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। भाषण प्रतियोगिता में नवीन जोशी ने प्रथम, सागर कोरंगा ने द्वितीय और भपेश जोशी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। प्रधानाचार्य गगन सिंह रजवार ने कहा कि हरेला सप्ताह के दौरान पौधरोपण और जनजागरूकता अभियान चलाया गया। कहा कि इस तरह की प्रतियोगिताओं के आयोजन से बच्चों का मानसिक और बौद्धिक विकास होता है।