
बड़ाबे में पूर्णानंद जोशी शहीद द्वार का शुभारंभ हुआ
संक्षेप: पिथौरागढ़, संवाददाता। बड़ाबे में शहीद सिपाही पूर्णानंद जोशी की स्मृति में शहीद द्वार का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, वीरांगना धाना जोशी औ
पिथौरागढ़, संवाददाता। बड़ाबे में शहीद सिपाही पूर्णानंद जोशी की स्मृति में शहीद द्वार का शुभारंभ हुआ। सोमवार को मुख्य अतिथि विधायक मयूख महर, वीरांगना धाना जोशी और पूर्व सैनिक संगठन के अध्यक्ष मेजर ललित सामंत ने संयुक्त रूप से शहीद द्वार और स्मृति पटल का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि एक लंबे संघर्ष के बाद शहीद को सम्मान मिला है। वर्ष 1948 मे जम्मू कश्मीर मे पाकिस्तान के साथ हुई लड़ाई में जोशी ने अदम्य साहस और शौर्य का परिचय दिया और पाक सेना को वापस खदेड़ने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस दौरान वह देश के लिए शहीद हुए, लेकिन कई सालों तक उनको शहीद का दर्जा नहीं दिया गया।

उनके भतीजे गिरीश चंद्र जोशी ने इसके लिए लड़ाई लड़ी और न्यायालय के आदेश के बाद जोशी को शहीद का दर्जा मिला। बाद में वीरांगना धाना जोशी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संचालन कैप्टन लक्ष्मण देऊपा ने किया। यहां पूर्व सैनिक एलडी जोशी, घनश्याम जोशी, रमेश महर, दिवाकर बोहरा, जीएस खनका, प्रहलाद बोहरा, शेर सिंह साही, प्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




