Pithoragarh News: सिमाली में डाना गोल्ज्यू मूर्ति की स्थापना हुई
Pithoragarh News: गणाई गंगोली सिमाली गांव में डाना गोल्ज्यू की मूर्ति स्थापित की गई। ग्रामीणों ने ढोल नगाड़ों के साथ कलश यात्रा कर मूर्ति मंदिर तक पहुंचाई। मंदिर निर्माण रणजीत राम ने अपने संसाधनों से किया। मूर्ति स्थापना के बाद भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें कई सम्मानित लोग उपस्थित थे।
Pithoragarh News: बेरीनाग। गणाई गंगोली सिमाली गांव में डाना गोल्ज्यू की मूर्ति की स्थापना हुई। ग्रामीणों ने कलश यात्रा व ढोल नगाड़ों के साथ डाना गोल्ज्यू की मूर्ति को मंदिर तक पहुंचाया। जहां विधि विधान से पूजा अर्चना करने के बाद मूर्ति की स्थापना की गई। बताया मंदिर निर्माण रणजीत राम ने अपने निजी संसाधनों से कराया है। बाद में मंदिर में भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य अतिथि पूर्व विधायक मीना गंगोला, पूर्व मनेजर रणजीत राम, जगदीश राम, जगजीवन प्रसाद, दलीप राम, मोहन राम, अशोक कुमार, मनोज कुमार, आनंद प्रसाद, विनोद प्रसाद, चंदन राम, रिंकू कुमार, सनम कुमार, जीवन प्रसाद, विजय कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


