ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से बढ़ी मुनस्यारी में ठंड

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से बढ़ी मुनस्यारी में ठंड

तहसील मुख्यालय समेत कई हिस्सों में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी से यहां के तापमान में गिरावट आई...

उच्च हिमालयी क्षेत्रों में हिमपात से बढ़ी मुनस्यारी में ठंड
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 09 Mar 2018 05:29 PM
ऐप पर पढ़ें

तहसील मुख्यालय समेत कई हिस्सों में पूरे दिन आसमान में बादल छाए रहे। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में ताजा हिमपात और निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी से यहां के तापमान में गिरावट आई है। जिस कारण लोग गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हो गए हैं।शुक्रवार को सुबह से ही तहसील मुख्यालय और उच्च हिमालयी क्षेत्र बादल छाए रहे। दोपहर बाद मौसम का मिलाज बदलने से पंचाचूली, राजरंभा, हंसलिंग, मिलम और खलिया में हिमपात हुआ। वहीं निचले इलाकों में हल्की बारिश हुई। बारिश और बर्फबारी के बाद मुनस्यारी में पिछले 24 घंटे में तापमान में भारी गिरावट आई है। यहां का अधिकतम तापमान 15 और न्यूनतम 2 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। जिस कारण घाटी वाले इलाकों में ठंड बढ़ गई है। जिला मुख्यालय में आधे दिन बाद आसमान में भी हल्के बादल छाएर रहे। जिसके बाद हल्की ठंडी हवा भी चली।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें