40 लीटर कच्ची शराब के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
Mar 01, 2026 11:53 am ISTNewswrap हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
पिथौरागढ़ में अस्कोट पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में चेकिंग के दौरान 40 लीटर अवैध शराब डौंडा पुल के पास से बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की और वाहन सीज कर दिया।

पिथौरागढ़। अस्कोट पुलिस ने कच्ची शराब के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष सुरेश कम्बोज के नेतृत्व में पुलिस ने क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस को डौंडा पुल के पास जौलजीबी निवासी विनय सिंह रावत के कार से 40 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद हुई। पुलिस ने संबंधित के खिलाफ कार्रवाई कर वाहन सीज कर लिया है। टीम में अपर उपनिरीक्षक रमेश सिंह, कांस्टेबल महेश सिंह, कांस्टेबल कवीन्द्र सिंह, कांस्टेबल उमेश सिंह, कांस्टेबल जितेन्द्र कुमार मौजूद रहे
लेखक के बारे में
Hindustanहिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


