ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़धौलकांडा में भूस्खलन से मकान को खतरा

धौलकांडा में भूस्खलन से मकान को खतरा

भारी बारिश के बाद धौलकांडा में भूस्खलन से रसोई व शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार मिट्टी खिसकने के बाद मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। धौलकांडा...

धौलकांडा में भूस्खलन से मकान को खतरा
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Thu, 21 Oct 2021 09:51 PM
ऐप पर पढ़ें

भारी बारिश के बाद धौलकांडा में भूस्खलन से रसोई व शौचालय क्षतिग्रस्त हो गया है। लगातार मिट्टी खिसकने के बाद मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। धौलकांडा के परालीडाणा निवासी प्रेम बल्लभ पाण्डेय,शंकर दत्त पाण्डेय,भुवन पाण्डेय के मकान का एक हिस्सा भूस्खलन की चपेट में आ गया। भूस्खलन की चपेट में आने के बाद रसोईघर व शौचालय का नामोनिशान मिट गया है। छत में भारी मलवा गिरने व धीरे-धीरे मिट्टी खिसकने के कारण मकान को भी खतरा पैदा हो गया है। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द कार्यवाही करने की मांग की है।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें