ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़क्षितिज मिस्टर तो दीपा चुनी गई मिस फ्रेशर

क्षितिज मिस्टर तो दीपा चुनी गई मिस फ्रेशर

पिथौरागढ़ में एलएसएम पीजी कॉलेज में सैन्य विज्ञान विभाग की ओर से न्यू एडमीशन 300 छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ़ डीके उपाध्याय ने की। इस...

क्षितिज मिस्टर तो दीपा चुनी गई मिस फ्रेशर
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Sat, 15 Sep 2018 03:50 PM
ऐप पर पढ़ें

पिथौरागढ़ में एलएसएम पीजी कॉलेज में सैन्य विज्ञान विभाग की ओर से न्यू एडमीशन 300 छात्र-छात्राओं के लिए फ्रेशर पार्टी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागाध्यक्ष डॉ़ डीके उपाध्याय ने की। इस मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों के अलावा गीत, संगीत, गजल, कविता, नाटक, भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में मिस्टर फ्रेशर क्षितिज और मिस फेशर दीपा नेगी को चुना गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में वर्षा सुगड़ा, इंद्रा टम्टा, ललित महर ने अपना योगदान दिया। संचालन डॉ़ एस कुमार ने किया।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें