पुरानी बाजार में उत्साह के साथ मनाई जाएगी होली
पुरानी चौक बाजार होली कमेटी ने बैठक कर उत्साह के साथ होली मनाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को हुई बैठक में इस बार होली केा ओर आकर्षक बनाने पर चर्चा की गई।बैठक में होली के दौरान असमाजिक तत्वों से निपटने...
पुरानी चौक बाजार होली कमेटी ने बैठक कर उत्साह के साथ होली मनाने का निर्णय लिया। शुक्रवार को हुई बैठक में इस बार होली केा ओर आकर्षक बनाने पर चर्चा की गई।बैठक में होली के दौरान असमाजिक तत्वों से निपटने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान कहा गया कि अतिथियों के बैठने की अलग से व्यवस्था की जाएगी। इस बार बुजुर्ग होल्यारों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इससे पूर्व बैठक में बुजुर्ग होल्यार दया किशन भट्ट व लोकेश शाह के आकस्मिक निधन पर दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर त्रिभुवन लाल साह, सूरज थापा, भुवन चन्द्र पाण्डेय, हर्ष वर्धन पंत, बसंत साह, दिनेश पंत, खगेन्द्र साह, मिक्की साह, पुरन पटवा, दिलीप थापा, प्रकाश लाल साह, अकबर खान, शुभम साह, कैलाश साह, राकेश साह, गुलजार, अमन, सोनू, भोला, चन्द्र लाल वर्मा, मनोज बम, धर्मु वर्मा, त्रिभुवन खत्री रहे।