भोलेनाथ के जयकारे लगा आदि कैलास रवाना हुए पर्यटक

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

शुक्रवार को बम-बम भोले और जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्री दल धारचूला से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुआ। इधर मंदिर के कपाट भी अब आमजन के लिए खोल दिए

भोलेनाथ के जयकारे लगा आदि कैलास रवाना हुए पर्यटक

संतोष आर्यन, पिथौरागढ़। उच्च हिमालयी क्षेत्रों में मौसम के अनुकूल होते ही आदि कैलास और ओम पर्वत की यात्रा आधिकारिक रूप से शुरू हो गई है। शुक्रवार को बम-बम भोले और जय भोलेनाथ के जयकारों के साथ यात्री दल धारचूला से अपने गंतव्य की ओर रवाना हुए। वहीं ज्योलिंगकोंग में पूजा-अर्चना के बाद शिव-पार्वती मंदिर के कपाट भी अब आमजन के लिए खोल दिए गए हैं। धारचूला में एसडीएम आशीष जोशी ने हरी झंडी दिखाकर यात्रा दल को रवाना किया। इस दौरान एसडीएम ने कहा कि यात्रा को लेकर प्रशासन ने पूरी तैयारी कर ली हैं। मौसम को देखते हुए यात्रियों को आवश्यक निर्देश भी दिए जा रहे हैं।

उन्होंने बताया कि पिछले चार दिन में पांच सौ लोग इनरलाइन परमिट के लिए आवेदन कर चुके हैं। साढ़े तीन सौ के करीब आवेदनकर्ताओं को इनरलाइन परमिट जारी हो चुके हैं। आध्यात्मिक और साहसिक यात्रा के शुरू होने से श्रद्धालुओं में उत्साह दिखा। पिछले दो दिनों से देश के विभिन्न हिस्से से पर्यटक और श्रद्धालु धारचूला पहुंचने लगे थे। प्रशासन की ओर सभी जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद जैसे ही इनरलाइन परमिट जारी किए जा रहे हैं। उधर, ज्योलिंगकोंग में जिला पर्यटन विकास अधिकारी कृति चंद्र आर्या समेत सेना, आईटीबीपी के अधिकारी-कर्मचारी, स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।