थल में भूस्खलन के कारण मकान खतरे की जद में आया
संक्षेप: जनपद में लगातार हो रही बारिश से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार रात हुई बारिश के बाद भागीरथी देवी के मकान के पीछे भूस्खलन हो गया, जिससे उनका घर खतरे में पड़ गया है। स्थानीय प्रशासन...

जनपद सहित नगर के कई हिस्सों में रोजाना नियमित अंतराल में हो रही बारिश इन दिनों लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनती जा रही है। शनिवार देर रात हुई बारिश के कारण थल में एक व्यक्ति का घर खतरे की जद में आ गया है। रविवार सुबह तक जारी मूसलाधार बारिश के कारण क्षेत्र के पुराना स्टेशन निवासी भागीरथी देवी के मकान के पीछे भूस्खलन हो गया है। जिससे उनके मकान को खतरा पैदा हो गया है। बताया कि भूस्खलन से उनके घर के पीछे का हिस्सा मिट्टी व पत्थरों से पट गया है। जिस कारण लोगों का उस मकान में रहना खतरे से खाली नही है।
स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना राजस्व विभाग को दिया। जिसके बाद राजस्व उपनिरीक्षक दीपक चंद ने मौके पर पहुंचकर भवन का निरीक्षण किया। राजस्व उपनिरीक्षक चंद ने खतरे को देखते हुए परिवार और उनके सामान को पंचायत घर में शिफ्ट कर दिया है। भागीरथी ने प्रशासन से उचित मुआवजा देने की मांग उठाई है।

लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।




