Pithoragarh News: सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कर्मियों को विदाई दी
हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Pithoragarh News: पिथौरागढ़ में पुलिस विभाग के दो कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस लाइन में आयोजित कार्यक्रम में अपर उपनिरीक्षक दिवाकर वर्मा और मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह को सम्मानित किया गया। वक्ताओं ने उनके सेवाकाल की सराहना की।
सेवानिवृत्त होने पर पुलिस कर्मियों को विदाई दी
Pithoragarh News: पिथौरागढ़। पुलिस विभाग में कार्यरत दो कर्मचारियों को सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। नगर के पुलिस लाइन में हुए कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने अपर उपनिरीक्षक दिवाकर वर्मा, मुख्य आरक्षी गोपाल सिंह को फूलों की माला पहनाकर व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। इस दौरान वक्ताओं ने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के सेवाकाल की सराहना की। ---------


