Pithoragarh News: शिविर में 360 मरीजों का उपचार किया
Pithoragarh News: लोहाघाट में स्वास्थ्य विभाग द्वारा उप जिला अस्पताल में स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। इस शिविर में 360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी और गोविंद बोहरा ने इसका शुभारंभ किया। परीक्षण में एक्स-रे, रक्त जांच, और कैंसर की स्क्रीनिंग जैसी सेवाएं शामिल थीं।

Pithoragarh News: लोहाघाट। स्वास्थ्य विभाग ने उप जिला अस्पताल लोहाघाट में स्वास्थ्य शिविर लगाया। जिसमें 360 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। शुभारंभ जिला पंचायत अध्यक्ष आनंद सिंह अधिकारी और गोविंद बोहरा ने किया। इस दौरान एक्स-रे, रक्त जांच, ओरल कैंसर, सर्वाइकल कैंसर, ब्रेस्ट कैंसर की स्क्रीनिंग, मधुमेह और रक्तचाप की जांच की। शिविर में सीएमएस डॉ. विराज राठी, गायनी डॉ. मोनिका गिरी, डॉ. रविंद्र बोहरा, शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मंजूनाथ, फिजिशियन डॉ. राकेश जोशी, सर्जन डॉ. हिमांशु पांडेय, रेडियोलॉजिस्ट डॉ. सोनाली मल्होत्रा, दंत रोग विशेषज्ञ डॉ. अरुण मिश्रा ने उपचार किया।
लेखक के बारे में
Hindustanलेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।


