Pithoragarh News: बहुउद्देशीय शिविर में 947 लोगों को मिला लाभ

हिन्दुस्तान, पिथौरागढ़
Follow us on Google News
share

Pithoragarh News: गंगोलीहाट स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। डॉ. उमाकांत ने शिविर का शुभारंभ किया जिसमें विभिन्न विशेषज्ञों ने 947 मरीजों की जांच की। इसके अलावा दिव्यांगता प्रमाणपत्र और आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए। संचालन की जिम्मेदारी कमल जोशी और कल्याण सिंह ने संभाली।

Pithoragarh News: बहुउद्देशीय शिविर में 947 लोगों को मिला लाभ

Pithoragarh News: गंगोलीहाट। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तीन दिवसीय बहुउद्देशीय शिविर का आयोजन जारी है। प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. उमाकांत ने शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान शिविर में आए विशेषज्ञ चिकित्सकों ने बारी-बारी से सभी मरीजों की जांच की। बताया शिविर में 947 लोगों की जांच की गई। जिसमें सर्जन ने 210, हड्डी रोग विशेषज्ञ ने 154, ईएनटी सर्जन ने 190, नेत्र रोग विशेषज्ञ ने 94, बाल रोग विशेषज्ञ ने 84, दंत रोग चिकित्सक ने 35 लोगों की जांच की। वही रेडियोलॉजिस्ट डॉ. रामबाबू ने 170 लोगों के एक्स-रे व 88 महिलाओं के एएनसी अल्ट्रासाउंड किए। वही जनरल ओपीडी में 140 लोगों की जांच की गई।

शिविर में दिव्यांगता प्रमाणपत्र, आयुष्मान कार्ड भी बनाएं गए। संचालन ब्लॉक कार्यक्रम प्रबंधक कमल जोशी, ब्लॉक समन्वयक कल्याण सिंह ने किया।

Hindustan

लेखक के बारे में

Hindustan
हिन्दुस्तान भारत का प्रतिष्ठित समाचार पत्र है। इस पेज पर आप उन खबरों को पढ़ रहे हैं, जिनकी रिपोर्टिंग अखबार के रिपोर्टरों ने की है। और पढ़ें

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।