ट्रेंडिंग न्यूज़

Hindi News उत्तराखंड पिथौरागढ़2022 में हरीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार

2022 में हरीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार

कांग्रेस प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़कर 2022 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री व...

2022 में हरीश के नेतृत्व में बनेगी सरकार
हिन्दुस्तान टीम,पिथौरागढ़Fri, 23 Jul 2021 05:10 PM
ऐप पर पढ़ें

कांग्रेस प्रदेश पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के नेतृत्व में चुनाव लड़कर 2022 में प्रचंड बहुमत की सरकार बनाएगी। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महामंत्री व पूर्व नगर पालिकाध्यक्ष जगत सिंह खाती ने कहा कि कांग्रेस सबको साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। रावत के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को अच्छा मार्गदर्शन मिलेगा। कहा कि कांग्रेस को गणेश गोदियाल के रुप में एक युवा कांग्रेस अध्यक्ष पार्टी को मिला है,जिससे युवाओं में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। यूथ कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता दीपक तिवारी व पूर्व नगर अध्यक्ष पवन पाटनी ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोह भंग हो चुका है। डीजल,पेट्रोल के दामों व महंगाई ने लोगों को जीना बेहाल कर दिया है। 2022 में जनता भाजपा को कड़ा सबक सिखाएगी।

हिन्दुस्तान का वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें