आज होगी गोवर्धन पूजा, गुरुवार को भाई दूज
सीमांत में गोवर्धन पूजा का त्योहार परंपरागत तरीके से बुधवार को जाएगा। इस बार महालक्ष्मी पर्व के दूसरे दिन भी अमावस्या होने के कारण दिन में कई...

सीमांत में गोवर्धन पूजा का त्योहार परंपरागत तरीके से बुधवार को जाएगा। इस बार महालक्ष्मी पर्व के दूसरे दिन भी अमावस्या होने के कारण दिन में कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों में मां महालक्ष्मी को प्रशन्न करने के लिए अनुष्ठान किए गये।
मंगलवार को गोवर्धन पर पशुपालक श्रद्धा और भक्ति के साथ गाय के गोबर से गोवर्द्धन की प्रतिमा बनाकर पूजा अर्चना करेंगे। बाद में पशुओं को माला पहनाकर उनकी पूजा अर्चना की जाएगी। कमेट से पशुओं के शरीर में बर्तन से चक्र बनाए जाएंगे। पंडित नीरज जोशी ने बताया कि पहली बार महालक्ष्मी के दूसरे दिन भी अमावस्या होने के कारण इस बार गोवर्धन पूजा मंगलवार को मनाई जा रही है। इसी तरह भैया दूज बुधवार को मनाया जाएगा।
------
